रांची, फरवरी 20 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड में रविवार को खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा दोपहर 2 बजे श्री शिव मंदिर मुरहू से प्रारंभ होगी। आयोजन समिति इसकी तैयारियों में जुटी है। सदस्य विष्णु गुप्ता ने बताया कि लगातार दूसरे वर्ष यह यात्रा उत्साहपूर्वक आयोजित हो रही है। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर जयकारों के साथ नगर भ्रमण करेंगे। निशान शुल्क 201 रुपये रखा गया है। समिति ने अधिकाधिक सहभागिता की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.