रांची, जनवरी 31 -- मुरहू, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा मुरहू प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को डुडरी स्थित सामुदायिक भवन में कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सलन ओडेया ने की। मुख्य अतिथि खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा और विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि झामुमो की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं, जिनके समर्पण से पार्टी को जीत मिली। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.