रांची, जनवरी 7 -- मुरहू, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन द्वारा मुरहू प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों पर लाखों रुपए की लागत से हाई मास्ट लाइटें लगवाई गई थीं। इसका उद्देश्य रात के समय बेहतर रोशनी उपलब्ध कराना और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था, लेकिन वर्तमान स्थिति इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। कई स्थानों पर लगी हाई मास्ट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिससे शाम ढलते ही चौक-चौराहों और सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। खराब लाइटों से बढ़ी लोगों की परेशानी: स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ जगहों पर हाई मास्ट लाइटें पूरी तरह बंद हैं, जबकि जो लाइटें चालू हैं, वे भी पर्याप्त रोशनी नहीं दे पा रही हैं। अंधेरे के कारण राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने बताया कि रात के समय असामाजिक तत्वो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.