रांची, फरवरी 12 -- मुरहू, प्रतिनिधि। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित एकदिवसीय हड़ताल का मुरहू प्रखंड में व्यापक असर देखने को मिला। हड़ताल के समर्थन में बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक पूरी तरह बंद रहे। सुबह से ही दोनों बैंकों के बाहर ताला लटका रहा, जिससे ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ा। बैंक बंद रहने से लाखों रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ। हाट का दिन होने के कारण बढ़ी परेशानी: गुरुवार को साप्ताहिक हाट लगने के कारण सामान्य दिनों की तुलना में बैंकों में अधिक भीड़ रहती है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीद-बिक्री, मजदूरी भुगतान और अन्य जरूरतों के लिए बैंक पहुंचते हैं। लेकिन हड़ताल के कारण बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप रहा। छोटे व्यापारियों और किसानों को नकदी की कमी से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग जरूरी भुगतान नहीं कर सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.