रांची, अप्रैल 23 -- मुरहू, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर मुरहू में गुरुवार को आदिवासी कला केन्द्र एवं धूमकुड़िया भवन के लिए ग्राम प्रधानों और पाहनों के बीच पारंपरिक वाद्ययंत्रों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककला को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य मसीह गुड़िया उपस्थित रहे। उनके साथ प्रमुख एलिस ओडेया, बीडीओ रणजीत कुमार सिन्हा, उप प्रमुख अरूझा साबू, बीस सूत्री अध्यक्ष सनिका बोदरा, मुखिया ज्योति ढोडराय, मरियम होरो और नरगिस प्रियंका तिडू भी मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से ग्राम प्रतिनिधियों के बीच वाद्ययंत्रों का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आदिवासी समाज में पारंपरिक वाद्ययंत्रों के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि मसीह गुड़िया ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.