रांची, नवम्बर 16 -- मुरहू, प्रतिनिधि। एनएच 75ई पर रविवार की सुबह कुड़की नाला के पास अचानक पुलिस की सक्रियता बढ़ गई। कुछ ही देर में थाना प्रभारी नॉवल गॉडविन केरकेट्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर झाड़ियों की कटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते नाला क्षेत्र का नजारा पूरी तरह बदल गया और लंबे समय से सड़क किनारे फैली झाड़ियों को हटाकर दुर्घटना की संभावनाओं को कम कर दिया गया। अभियान में थाना प्रभारी नॉवल गॉडविन केरकेट्टा के साथ एसआईआरबी के जवान और खूंटी जिला बल के पुलिसकर्मी शामिल थे। सब इंस्पेक्टर शंकर दयाल, एएसआई जागरण उरांव, मीरजा तिग्गा, जॉन पॉल तोपनो समेत पुलिस टीम ने घंटों तक झाड़ियों की कटाई कर सड़क को सुरक्षित बनाया। मुरहू-बंदगांव मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए यह अभियान अत्यंत आवश्यक था, क्योंकि बीते कुछ महीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.