रांची, मार्च 31 -- खूंटी, संवाददाता। रामनवमी के दौरान मुरहू में दो समुदायों के बीच हुई झड़प की जांच के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गठित छह सदस्यीय समिति मंगलवार को खूंटी पहुंची। टीम ने यहां स्थानीय लोगों और विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। समिति में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, विधानसभा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, सीमा शर्मा और सुनील साहू शामिल थे। खूंटी पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने खूंटी क्लब परिसर में बैठक आयोजित कर घटना से जुड़े विभिन्न पक्षों को सुना। शोभायात्रा के दौरान पथराव का आरोप:बैठक के दौरान केंद्रीय रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष अनूप साहू, महामंत्री जितेंद्र कश्यप, विहिप जिलाध्यक्ष विनोद ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.