रांची, फरवरी 28 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखण्ड परिसर में स्थित बीएसएनएल भवन में शनिवार शाम लगभग 6 बजे अचानक आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट या सूखे पत्तों के कारण लगी हो सकती है। अगलगी की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नॉवल गॉडविन केरकेट्टा और उप प्रमुख अरूण कुमार साबू ने तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी। साथ ही मुरहू बिजली सब-स्टेशन को सूचित कर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही मुरहू थाना अपने जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और सतर्कता व बहादुरी का परिचय देते हुए आग पर काबू पा लिया। आगजनी के दौरान लगभग पचास लाख मूल्य के उपकरण जल कर राख हो गए। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस दौरान महेश कुमार, अरुण कुमार साव, सतीश कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.