रांची, मार्च 20 -- खूंटी, संवाददाता। जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को मुरहू प्रखंड अंतर्गत कोड़ाकेल पंचायत के घघारी ग्राम में शुक्रवार को जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत के मुखिया मरियम होरो द्वारा स्वागत भाषण के साथ किया गया। इस अवसर पर घघारी ग्राम की ग्रामीण महिलाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान ने जल जीवन मिशन के तहत गांव में संचालित जलापूर्ति योजना की सफलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि घघारी गांव में घर-घर तक नल से जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा चुकी है तथा ग्रामीण नियमित रूप से जल कर का भुगतान भी कर रहे हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। इस अवसर परसंबंधित प्रखंड के कनीय अभियंता ने ज...