रांची, मार्च 31 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड में हालिया घटना को लेकर गनालोया पंचायत की पूर्व पंचायत समिति सदस्या उर्मीला देवी ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों के कारण क्षेत्र में अराजकता का माहौल उत्पन्न हो गया है, जिससे आम ग्रामीणों में भय और असहजता का वातावरण बन गया है। उर्मीला देवी ने स्पष्ट किया कि गनालोया गांव के लोग शांति और सौहार्द के पक्षधर हैं और इस तरह की घटनाओं का पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यह भ्रामक खबर फैलाई जा रही है कि गनालोया की महिलाओं ने मुरहू थाना का घेराव किया, जो पूरी तरह निराधार और गांव को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.