मुरसैना ढाबे के नाम पर पोती कालिख, नोकझोंक
रामपुर, मार्च 22 -- हिंदू संगठन से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ढाबे के नाम पर कालिख पोती तो हंगामा हो गया। नोकझोंक के बाद संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने होटल की फ्लेक्सी को फाड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। मामला स्वार रोड स्थित एक ढाबे का है। रविवार दोपहर बाद हिंदू संगठन से जुड़े करीब 50 कार्यकर्ता ढाबे पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। हंगामा देख होटल में खाना खा रहे लोग इधर-उधर को भागने लगे। उनका आरोप था ढाबा दूसरे समुदाय का है जबकि नाम अलग समुदाय का लिख रहा है। इस दौरान संगठन से जुड़े लोगों ने होटल पर काम करने वालों से नोकझोंक भी की। नारेबाजी होते देखा तमाम राहगीर ढाबे के आसपास रुक गए। इस दौरान संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने ढाबे की फ्लेक्सी फाड़ दी। जबकि कुछ लोगों ने ढाबे के नाम पर कालिख पोतना शुरू कर दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.