मुरसान सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड से डाक्टर नदारद,डीएम नाराज
हाथरस, जून 13 -- शनिवार को अचानक डीएम व एसपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पहुंच गए। जहां इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण के समय ड्यूटी पर तैनात मेडिकल आफिसर अनुपस्थित मिले। जिस पर डीएम ने सख्त नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुरसान का औचक निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण के समय ड्यूटी पर तैनात मेडिकल ऑफिसर अनुपस्थित मिले तथा इसके अलावा निरीक्षण के दौरान डॉक्टर विनीत सक्सेना भी अनुपस्थित मिले। इस पर जिलाधिकारी ने गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- निरीक्षण में गायब मिले तीन कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.