हाथरस, अप्रैल 13 -- हाथरस। हाथरस जिले के मुरसान में रेलवे ट्रैक पर युवतियों द्वारा रील बनाने के वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो के वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने युवतियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। वायरल हुए वीडियो में अलग-अलग स्थानों पर दो युवतियां रेलवे ट्रैक पर डांस करती हुई दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि एक वीडियो हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के पास का है। जिसे बाद में गाना जोड़कर सोशल मीडिया पर साझा किया गया। दूसरा वीडियो मुरसान कोतवाली के निकट रेलवे फाटक के पास का है। इस वीडियो में एक युवती रेलवे ट्रैक पर रील शूट कर रही है। उसके साथ एक कैमरामैन भी मौजूद है। रेलवे ट्रैक पर इस तरह से वीडियो बनाना सुरक्षा की दृष्टि से जान जोखिम में डालना है। हाथरस सिटी के आरपीएफ प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि मुरसान का मामला उनके सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.