हाथरस, सितम्बर 29 -- मुरसान। मिशन शक्ति के तहत नगर पंचायत परिसर में नारी स्वावलंबन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल समस्त नारी शक्तियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, सामाजिक, आर्थिक क्षेत्र में उनकी महती भूमिका और योगदान से अवगत कराया। जिसमें बॉबी शर्मा, लक्ष्मी देवी पूर्व सभासद, आशा देवी, सलमा बेगम, रानी देवी और नगर पंचायत मुरसान की महिला कर्मचारी मंजू देवी, बीना देवी यशोदा देवी, पूनम देवी, सुनीता देवी, प्रीति देवी और नगर की कुछ अन्य नारी शक्तियों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर समस्त नारी शक्तियों को पटका पहनाकर व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.