मुरसान के लाल ने जम्मू कश्मीर में रैसलिंग में जीता गोल्ड
हाथरस, अक्टूबर 8 -- मुरसान। उत्तर प्रदेश के हाथरस के मुरसान क्षेत्र के गांव जटोई के रहने वाले बेटे ने जिले का नाम रोशन किया है। आर्म रेसलिंग जूनियर 65 किलो ऑल इंडिया प्रतियोगिता जम्मू कश्मीर में गोल्ड जीतकर अपने जिले का नाम रोशन किया। सुबह अनुज अपने घर वापस आ रहे थे। तभी मुरसान रेलवे स्टेशन पर लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। सुबह से ही मुरसान मे काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही। मुरसान के गांव जाटोई के रहने वाले अनुज पुत्र चेतन स्वरूप आर्म रैसलिंग की तैयारी कर रहे हैं। वहीं उन्होंने ऑल इंडिया प्रोयोगिता जम्मू कश्मीर में जूनियर 65 किलो ग्राम में फाइनल के दौरान हरियाणा के आयुष कुमार को हराकर ऑल इंडिया आर्म रैसलिंग मे पहले स्थान प्राप्त किया। जिले के लिए गोल्ड मेडल जीतकर परचम लहराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.