मुरवे स्टेडियम में प्रतिभा का प्रदर्शन: सिमरिया बना फुटबॉल अंडर-17 का चैंपियन
चतरा, मई 12 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। स्थानीय मुरवे स्टेडियम में आयोजित 'फर्स्ट जिला चैंपियनशिप 2026' का समापन सोमवार को भव्य समारोह के साथ हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला टीम का चयन भी किया गया। चैंपियनशिप में फुटबॉल अंडर-17 जूनियर बॉयज में मेजबान सिमरिया की टीम विजेता रही, जबकि एदला की टीम को उपविजेता का खिताब मिला। फुटबॉल अंडर-21 वर्ग में केआईसी चतरा विजेता और रामुंडा ब्रदर्स, कल्याणपुर उप विजेता बने। वहीं, वॉलीबॉल में उदयन पब्लिक स्कूल तेतर मोड़, सिमरिया ने खिताबी जीत दर्ज की, जबकि एदला क्लब उप विजेता रहा।चैंपियनशिप यह भी पढ़ें- 32 खिलाड़ियों का किया गया चयन, कैम्प आज से के मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.