मधेपुरा, जून 9 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि मुरलीगंज बाजार में सोमवार की दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार बदमाशो ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। हालांकि पीड़ित के द्वारा थाना में आवेदन नही दिया गया था। बाजार में दिन दहाड़े चेन छिनतई की घटना कई सवाल खड़े कर दिये हैं। घटना एक निजी सीसीटीवी में कैद हुआ है, जिसमें देखा जा रहा है कि नपं वार्ड नौ में मुख्य सड़क पर गाड़ोदिया गली के पास एक काले रंग की चार पहिये वाहन से महिला और वाहन चालक उतरे। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से चेन झपट कर तेज रफ्तार में फरार हो गए। थानाध्यक्ष नूरुल हक ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है। आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...