मुरमा गांव में कुंए में गिरने से महिला की मौत
पलामू, मई 14 -- विश्रामपुर। रेहला थाना क्षेत्र के मुरमा कला गांव में एक महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान अजय राम की पत्नी राधिका देवी के रूप में हुई है। मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस को आवेदन देकर महिला को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते हुए पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया है। थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि पुलिस को महिला की मौत की सूचना मिली थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन परिजन एवं गांव के कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.