पलामू, अप्रैल 24 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के ऊंटारी रोड़ थाने के मुरमा कला गांव में शुक्रवार को किसान बेलास साव के खलिहान में रखे गेहूं की बोझे में अचानक आग लगने से पूरा फसल राख बन गया। खेत से काटकर खलिहान में थ्रेसरिंग के लिए रखे करीब 1000 से अधिक गेहूं के बोझे जलकर राख हो गया है। किसान ने आगजनी से हुई आर्थिक नुकसान के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। किसान बेलास साव ने बताया कि गेहूं की कटाई के बाद थ्रेसरिंग के लिए फसल को खलिहान में रखा गया था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें इतनी भयावह हो गयी थी कि देखते ही देखते खलिहान में रखे करीब 1000 गेहूं के बोझे जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद पीड़ित किसान ने अंचल कार्यालय और संबंधित थाना में आवेदन देने की बात कही है। फिलहाल आग लगने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.