अररिया, अप्रैल 2 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया-फारबिसगंज फोरलेन स्थित मुरबल्ला के समीप बाइक से असंतुलित होकर गिरने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी युवक का इलाज किया जा रहा है। जख्मी युवक फैजान बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...