सोनीपत, मार्च 23 -- दिल्ली से मुरथल के मशहूर परांठे खाने निकले 7 दोस्तों की गाड़ी सोनीपत शहर में नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में कार चला रहे युवक समेत दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी पांच घायल हो गए। मृतकों की पहचान बिलाल और उसके दोस्त विशाल के रूप में हुई है, जो दिल्ली के चांद बाग, भजनपुरा के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।रात में लौटते समय बेकाबू हुई गाड़ी मोहम्मद अकरम ने बताया कि उसका भतीजा बिलाल अपने छह दोस्तों के साथ रात करीब 1 बजे दिल्ली से मुरथल परांठे खाने के लिए निकला था। सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.