लातेहार, अप्रैल 1 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय,मुरगांव में पेयजल संकट को लेकर लातेहार जिला परिषद अध्यक्ष अनीता देवी ने जल्द से जल्द संबंधित विभाग से निदान की मांग की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा लिखित आवेदन देकर समस्या के समाधान की मांग किए जाने के बाद उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रधानाध्यापक द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि विद्यालय में करीब 286 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन परिसर में पेयजल की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। पूर्व में चापाकल एवं मोटर के माध्यम से जलापूर्ति होती थी,किन्तु मोटर जल जाने एवं बोरिंग में तकनीकी खराबी के कारण अब जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। स्थिति ऐसी हो गई है कि विद्यार्थियों को पीने के पानी के लिए विद्यालय से दूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.