मुरखारी के प्रियांशु बने कबड्डी के नेशनल रेफरी
गिरडीह, जुलाई 26 -- झारखण्डधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के मुरखारी गांव के प्रियांशु गिरि पिता सुनील पंडा कबड्डी के नेशनल रेफरी बने है। प्रियांशु ने कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल रेफरी चयन परीक्षा में 57वां स्थान प्राप्त कर यह सफलता पाई है। इस परीक्षा में 91 प्रतियोगियों का चयन किया गया है। गिरिडीह के सौरभ कुमार सिंह और चंदन सिंह भी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। वह दोनो भी सफल हुए है। इस बाबत प्रियांशु ने बताया कि गिरिडीह के सरस्वती विद्या मंदिर में स्कूली शिक्षा ग्रहण करने के दौरान ही वे कबड्डी की ओर आकर्षित हुए। बाद में गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के दौरान भी वे कबड्डी खेलते रहे। उन्होंने बतौर खिलाड़ी कई अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। कहा कि माता-पिता और गुरूओं के आशीर्वाद से वे इस मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.