गुमला, फरवरी 26 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के मुरकुंडा पंचायत में पार्वती देवी मेमोरियल के तत्वावधान में सातवीं एक दिनी मनी प्राइज हॉकी प्रतियोगिता 2026 का आयोजन आठ मार्च को सुबह नौ बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता नया बाजार टांड़ कोटेंगसेरा मुरकुंडा मैदान में होगी। आयोजन समिति के अनुसार 16 टीमों को शामिल किया जाएगा। इच्छुक टीमें छह मार्च तक नामांकन करा सकती हैं। एंट्री पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...