गुमला, मई 21 -- गुमला। मुरकुंडा पंचायत में संचारी एवं गैर-संचारी रोगों से संबंधित विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुखिया बीना देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में फाइलेरिया प्रभावित मरीजों के बीच एमएमडीपी किट और विशेष चप्पलों का वितरण किया गया। साथ ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप और एनीमिया सहित विभिन्न रोगों की जांच कर दवा व परामर्श उपलब्ध कराया गया।कार्यक्रम में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण सलाहकार शार्मिला शर्मा ने फाइलेरिया उन्मूलन और मच्छरजनित रोगों से बचाव की जानकारी दी। शिविर के सफल आयोजन में अजिम प्रेमजी फाउंडेशन, पीरामल फाउंडेशन तथा स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...