मुम्बई से गैंगस्टर का आरोपी गिरफ्तार
बहराइच, मार्च 18 -- फखरपुर, संवाददाता। पुलिस ने गैंगस्टर के अपराधी को मुंबई से गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। रामगांव थाना क्षेत्र के सराय मेहराबाद निवासी वाहिद पुत्र छैलू पर फखरपुर थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। विवेचना हुजूरपुर में तैनात निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह कर रहे थे। विवेचक ने बताया कि वाहिद पर फखरपुर राम गांव समेत कई चोरी के मुकदमे दर्ज होने के फखरपुर थाने में धारा 3( 1)गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। तभी से आरोपी फरार चल रहा था लोकेशन मुंबई मे मिल रहा था। इसे गिरफ्तार करने के लिए उप निरीक्षक गिरजेश के नेतृत्व में टीम गठन कर मुंबई भेजा गया। जहां पर गैंगस्टर का आरोपी एक मिठाई की दुकान पर काम करते पकड़ा गया। उसे स्थानीय थाने में दाखिल कर फखरपुर थाना लाया गया। विधिक कार्यवाही कर उसे जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.