मुम्बई की महिला के गहने व मोबाइल चुराने वाले दो चोर धराए
गोपालगंज, जून 5 -- गोपालगंज।नगर थाने की पुलिस ने मुम्बई की महिला के गहने व मोबाइल चुराने वाले दो चोरों को गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में नगर थाने के साधु चौक मोहल्ले का मनीष कुमार व मांझागढ़ थाने के बहोरा टोला गांव का सुशन मांझी बताए गए हैं। दोनों ने पूछताछ के दौरान चोरी की वारदात को अंजाम देने का जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस की टीम ने शुक्रवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नगर थाने के अपर थानाध्यक्ष वरुण झा ने बताया कि एक मई को मुम्बई के मलाड़ इस्ट बिल्डिंग नंबर तीन रूप नंबर 1418 के जय कृष्ण सिंह की पत्नी संगीता देवी अपने मायके नगर थाने के रजोखर नवादा गांव में अपने पट्टीदारी में सात मई को आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। 15 मई की रात उनके कमरे से रखे गए दो बैग में सोने का मंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.