मुम्बई की तरह अब एनईआर में भी लोकल ट्रेन चलाने की तैयारी
गोरखपुर, सितम्बर 23 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता मुम्बई, कोलकाता और दिल्ली की तरह अब पूर्वोत्तर रेलवे में भी लोकल ट्रेन चलाने की कवायद शुरू हो गई है। बोर्ड ने वाराणसी और लखनऊ मण्डल के ऐसे रूटों की जानकारी मांगी है, जिनपर अत्यधिक भीड़ होती है और उस रूट पर एमएसटी धारक अधिक हैं। ऐसे रूटों पर लोकल ट्रेन चलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर मुंबई लोकल की तरह कम समय अंतराल (फ्रीक्वेंसी) पर ट्रेनें उपलब्ध कराने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जा रहा है ताकि यात्रियों का सफर सुगम हो सके। इन लोकल व मेमू ट्रेनों का किराया सामान्य पैसेंजर श्रेणी का ही रहता है, जिससे आम आदमी को लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले सस्ता विकल्प मिलता है।
प्रस्तावित स्टेशनों की सूची रेलवे बोर्ड के निर्देश पर एनईआर प्रशासन ने स्टेशनों के नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.