मुम्बई, दिल्ली रूट पर चलेगी एनईआर को आवंटित अमृत भारत
गोरखपुर, मई 31 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता पूर्वोत्तर रेलवे को आवंटित अमृतभारत की दो रेक गोरखपुर से दिल्ली और मुम्बई रूट पर चलाई जाएगी। गोरखपुर से वर्तमान में मुम्बई के लिए छह ट्रेनें चलती हैं, बावजूद इसके यहां के लिए हमेशा मारामारी रहती है। अमृत भारत ट्रेन में कम किराए में यात्री मुम्बई तक की यात्रा पूरी कर सकेंगे।
टाइम टेबल की प्रक्रिया प्रारंभिक प्रस्तावों के अनुसार मुम्बई अमृतभारत के टाइम टेबल को लेकर तीन जोनल रेलवे जोर-शोर से लगी हुई हैं। संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह तक टाइम टेबल फाइनल हो जाएगा। फाइनल टाइम टेबल को बोर्ड में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिल जाने के बाद इसके चलने का रास्ता साफ हो जाएगा। बिहार से चलकर गोरखपुर के रास्ते अभी चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें लखनऊ के रास्ते आनंदविहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.