शाहजहांपुर, मार्च 4 -- मुमुक्षु महोत्सव के समापन के बाद सोमवार को मुमुक्षु शिक्षा संकुल में मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती का जन्मदिन मनाया गया। परिसर में सुबह से ही कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी और आमंत्रित अतिथि शामिल रहे। प्रबंध समिति के सचिव प्रो. अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो. आरके आजाद और उपप्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने संस्थान के शैक्षिक कार्यों और जिले में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में प्रो. आदित्य कुमार सिंह, प्रो. प्रभात शुक्ला, डॉ. जयशंकर ओझा, डॉ. अमीर सिंह यादव, डॉ. मेघना मेहंदीरत्ता, डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. रामनिवास गुप्ता, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. आदर्श पांडेय, डॉ. संदीप अवस्थी और डॉ. कविता भटन...