शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- मुमुक्षु आश्रम में चल रहे मुमुक्षु महोत्सव के द्वितीय दिवस की शुरुआत गुरुपूजन से हुई। अमरकंटक से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद ने स्वामी शुकदेवानंद की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजन किया। पूजन में आदेश पांडेय और ललित शुक्ला सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। इस अवसर पर स्वामी अभेदानंद सरस्वती, स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती और स्वामी गंगेश्वरानंद की उपस्थिति रही। पूजन के बाद रुद्राष्टाध्यायी पाठ के साथ रुद्र महायज्ञ प्रारंभ हुआ। दूसरे सत्र में श्रीरामकथा का आयोजन हुआ, जिसकी शुरुआत हनुमान स्तुति और "श्री राम जय राम जय जय राम" भजन से हुई। कथा व्यास विजय कौशल ने श्रद्धा और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यदि जीवन में सच्ची श्रद्धा हो तो संत स्वयं मार्गदर्शन के लिए आते हैं। कथाव्यास ने शिव-पार्वती व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.