आगरा, जनवरी 8 -- ढोलना थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर माफी गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात कारण से एक झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चीखपुकार शुरू हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक झोपड़ी रखा घरेलू सामान जल गया। दो भैंस जलकर मर गईं, जबकि एक भैंस झुलस गई। ग्रामीणों के मुताबिक घटना बुधवार की रात लगभग दस बजे की है। गांव के निवासी पप्पू सिंह पुत्र रामस्वरूप की झोपड़ी से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटें तेज होता देख परिवार के सदस्यों में चीखपुकार शुरू हो गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पप्पू सिंह की झोपडी आग के बीच घिर चुकी थी। कई घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक आग की चपेट में आकर पप्पू की दो भैंस मर गईं, एक झुलस गई। इसके अलावा झोपड़ी में रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.