बेगुसराय, जून 7 -- वीरपुर। पुलिस ने मुबारकपुर गांव में छापामारी कर एक घर से 14 लीटर देसी शराब रविवार को बरामद की। एसआई ऋषिकेश भारद्वाज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मुबारकपुर वार्ड संख्या 10 निवासी कारी सदा देसी शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है। सत्यापन के लिए पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी के घर से 14 लीटर देसी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...