जहानाबाद, फरवरी 27 -- कुर्था, निज संवाददाता क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुक्रवार को आरम्भ हो गया। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो नवनिर्मित हनुमान मंदिर मुबारकपुर से चलकर कुर्था के विभिन्न मार्गो से होते हुये पुनपुन ने नदी के तट पर अवस्थित पंचतीर्थ धाम पहुंची। जहां वैदिक मंत्रो के साथ कलश में जल ग्रहण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कलश यात्रा में आधा दर्जन से अधिक घोड़े, बैंड बाजे के साथ सैकड़ो नर नारियां पीत वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लिए उत्साह के साथ जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। इस संबंध में आयोजन समिति के अध्यक्ष रामावतार सिंह यादव व सदस्य बबन सिंह ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में 24 घंटा के ...