आजमगढ़, मई 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों में राज्य वित्त आयोग एवं निबंधन में 2 प्रतिशत अतिरिक्त स्टांप शुल्क से आवंटित कार्यों की कार्ययोजना की स्वीकृति तथा वंदन योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जनपद के समस्त नगर निकायों द्वारा प्रस्तुत कार्ययोजना की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने कहा कि नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में विद्युत से संबंधित 4 करोड़ के कार्य विद्युत विभाग से क्वालिटी व रेट परीक्षण बाद ही स्वीकृत किए जाएंगे। जीयनपुर के अधिशासी अधिकारी को शासनादेश के अनुसार कार्य प्रस्तावित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत जीयनपुर के कार्यालय की मरम्मत और रंगाई-पुताई कार्य की स्वीकृति स्थलीय परीक्षण के बाद दी जाए। उन्होंने नगर पंचायत फूलपुर के कार्यो...