संभल, अप्रैल 6 -- असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई के बीच सोमवार को बुलडोजर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों को इंतजार करना पड़ा। वहीं, रविवार को बुलडोजर से तोड़े गए निर्माण का मलबा ग्रामीण खुद ही इकट्ठा करते नजर आए। गौरतलब है कि गांव के खेल मैदान और खाद के गड्ढों की जमीन पर मदरसा, मस्जिद और दुकानों का निर्माण पाया गया था। ग्रामीणों ने इस संबंध में फरवरी माह में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैसिंया से शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने 28 मार्च को गाटा संख्या 630 (0.126 हेक्टेयर) और 623 (0.112 हेक्टेयर) की पैमाइश की, जिसमें उक्त भूमि को खेल मैदान और खाद के गड्ढों के रूप में दर्ज पाया गया। जांच के दौरान मौके पर मदरसा, मस्जिद, दुकानों और कुछ मकानों का निर्माण मिला, जिसे अवैध माना गया। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.