संभल, अप्रैल 3 -- असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में खेल मैदान और खाद के गड्ढों पर बनी मदरसा-मस्जिद और दुकानें बनी हैं। गुरुवार को दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने खुद ही दुकानों और मदरसा को तोड़ने का काम जारी रखा लेकिन अभी मस्जिद व मकानों को तोड़ने का काम शुरू नहीं हो सका है। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया से ग्रामीणों ने फरवरी महीने में शिकायत की थी कि खेल मैदान और खाद के गड्ढों की भूमि पर अवैध निर्माण कर लिया गया है। डीएम ने संज्ञान लिया और राजस्व विभाग को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तहसीलदार धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित राजस्व टीम ने 28 मार्च को गांव मुबारकपुर बंद में गाटा संख्या 630 (0.126 हेक्टेयर) और 623 (0.112 हेक्टेयर) की पैमाइश की थी। जांच में सामने आया कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज यह भूमि खाद के गड्ढों और खेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.