संभल, अप्रैल 7 -- मढ़न, संवाददाता। असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में अवैध निर्माण हटाने को लेकर चल रही कार्रवाई के बीच मंगलवार को भी बुलडोजर नहीं पहुंचा। रविवार को बुलडोजर की मदद से ढहाए गए निर्माण के मलबे को ग्रामीण मंगलवार को एकत्र करते नजर आए। गौरतलब है कि गांव के खेल मैदान और खाद के गड्ढों की भूमि पर मदरसा, मस्जिद और दुकानों के निर्माण को लेकर विवाद सामने आया था। ग्रामीणों ने पैमाइश के बाद स्वयं ही मदरसा और दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया था। शनिवार को तहसीलदार धीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और ग्रामीणों द्वारा स्वयं कार्रवाई किए जाने की सराहना की।बताया गया कि फरवरी माह में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैसिंया से शिकायत की थी कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध निर्माण किया गया है। इसके बाद राजस्व विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.