गाजीपुर, फरवरी 11 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। रकसहा के कोहिनूर स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मैच में मुबारकपुर की टीम ने बक्सर को 1-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। यह टूर्नामेंट आरएफसी क्लब की ओर से आयोजित किया गया है। जिसका शुभारंभ बुधवार को जामा मस्जिद के इमाम सैयद अलिमुद्दीन ने किया। उन्होने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। फुटबाल मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान कई गोल के अवसर बने, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। हाफ टाइम के बाद मुबारकपुर के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और गति का प्रदर्शन करते हुए एक शानदार गोल दागा, जिससे उन्हें बढ़त मिल गई। बक्सर की टीम ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन मुबारकपुर की मजबूत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.