आजमगढ़, सितम्बर 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुबारकपुर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रथम ऋण प्राप्त वेंडर्स की सोशियो-इकोनॉमिक प्रोफाइलिंग के क्षेत्र में देश के नगरीय निकायों में 13वां स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि नगर पालिका परिषद मुबारकपुर द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स एवं उनके परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रभावी प्रयासों को दर्शाती है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में 1 से 24 सितंबर 2026 तक संचालित पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला अभियान का उद्देश्य पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर्स की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का आकलन करते हुए उन्हें और उनके परिवारों को विभिन्न केंद्रीय जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराना ह...