अंबेडकर नगर, मार्च 9 -- टांडा, संवाददाता। नगर के मुबारकपुर कस्बे में नूर-ए-हक कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक हाजी जावेद के संयोजकत्व में आयोजित सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम में रोजेदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। रोजेदारों ने सामूहिक रूप से रोजा इफ्तार किया और उसके बाद मगरिब की नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क व दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक माहौल के बीच आपसी सद्भाव और एकता का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और इंसानियत का पैगाम देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा और आपसी मोहब्बत को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में कस्बे के गणमान्य लोग, रोजेदार और क्षेत्र के कई ग...