आजमगढ़, फरवरी 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों सहित तीन लोगों को मौत हो गई। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा के पास बुधवार की सुबह गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। कंधरापुर और कप्तानगंज थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से दो युवकों ने दम तोड़ दिया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी 64 वर्षीय रामवचन चौहान बुधवार की सुबह करीब साढे़ नौ बजे साइकिल से गजहड़ा गांव जा रहे थे। मुबारकपुर कस्बे के नया रोडवेज गजहड़ा के पास पीछे से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। रामवचन ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गए। दबने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामवचन के तीन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.