सीवान, मार्च 30 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर गांव निवासी मो. असलम के 24 वर्षीय पुत्र अब्दुल राजा की मुबई में ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही युवक का शव मुंबई से गांव लाया गया , पूरे आलमपुर में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।मिली जानकारी के अनुसार 26 मार्च को मुंबई के दादर स्टेशन पर काम पर जाने के दौरान अब्दुल राजा अचानक ट्रेन से गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मुंबई दादर स्टेशन की जीआरपी ने जामो थाना पुलिस को दी। इसके बाद जामो पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि अब्दुल राजा करीब चार महीने पहले मजदूरी करने मुंबई गए थे। घटना के बाद पूर्व उपप्रमुख सह वर्तमान मुखियापति जीव नारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.