मुफ्फसिल थाने के औचक निरीक्षण में निर्देश जारी
खगडि़या, जून 26 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। एसपी भानू प्रताप सिंह ने बीते रात्रि मुफ्फसिल थाना का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में संधारित पंजियों के रख रखाव की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने वहां पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारी, पुलिस कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान थाना हाजत व थाना परिसर के साफ सफाई का भी जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने थाने पर उपस्थित ओडी पदाधिकारी को भी क ई आवश्यक निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि जिले में पदस्थापन के बाद एसपी का जिले के किसी थाने का पहला औचक निरीक्षण था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.