हजारीबाग, मई 15 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शहर के खिरगांव के अंसारी रोड स्थित मोमिन उर्दू गर्ल्स स्कूल में आगामी 17 मई रविवार को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होने जा रहा है। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक चलेगा। इस विशेष शिविर का आयोजन सुप्रसिद्ध चिकित्सा संस्थान एचजेडबी आरोग्यम कुणाल विमेन एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल द्वारा किया जा रहा है। शिविर में मुख्य रूप से स्त्री रोग एवं बाल रोग से संबंधित मरीजों की मुफ्त जांच की जाएगी और अनुभवी डॉक्टरों द्वारा उचित चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा। यह जनहित कार्य वॉर्ड संख्या 32 के वॉर्ड पार्षद मो मुस्तकीम उर्फ मांदुल के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पंकज मार्केट में स्वास्थ्य कैंप कल पार्षद मुस्तकीम ने स्थानीय जनता से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का ल...