मुफ्त सोलर प्लेट लगाने की प्रक्रिया शुरू
मधेपुरा, अगस्त 27 -- पुरैनी, संवाद सूत्र सरकार की कुटीर ज्योति योजना के तहत प्रखंड के सभी नौ पंचायतों में से दुर्गापुर, वंशगोपाल, मकदमपुर, कुरसंडी और गणेशपुर पंचायत में बीपीएल परिवार के घर की छतों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। प्रथम चरण में कुरसंडी पंचायत में सोलर प्लेट लगाया जा रहा है। प्रखंड से प्राप्त कुल 1100 आवेदनों में बीपीएल उपभोक्ताओं के घर की छत पर मुफ्त सोलर प्लेट लगाया जाएगा। जेई मुकेश कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में कुरसंडी पंचायत में सौर प्लेट लगना शुरू कर दिया गया है। जिस उपभोक्ताओं ने सोलर प्लेट लगाने के लिए आवेदन दिया है वे तत्परता से अपेन घर की छत पर सोलर प्लेट लगवा लें। किसी तरह की परेशानी होने पर उदाकिशुनगंज अनुमंडल कार्यालय से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.