भभुआ, मार्च 7 -- पहले 28 फरवरी तक लिए गए आवेदन, अब 31 तक कर सकते हैं कुटीर ज्योति योजना से बीपीएल परिवार अपनी छत लगा सकते हैं पैनल भभुआ, कार्यालय संवाददाता। सरकार ने उपभोक्ताओं की छत पर नि:शुल्क सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन लेने की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी है। पहले 28 फरवरी तक उपभोक्ताओं से आवेदन लेने की तिथि तय थी। इसकी जानकारी विद्युत कार्यापालक अभियंता शशिकांत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कैमूर जिले के गरीब एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों को बिजली बिल के बोझ से राहत देने की दिशा में सरकार द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। बीपीएल परिवार के उपभोक्ता कुटीर ज्योति योजना से इसका लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना से उपभोक्ताओं को दिन में पंखा, बल्ब आदि का उपयोग करने के लिए सौर ऊर्जा का लाभ मिलेगा, जिससे बिजली बिल लगभग समाप्त हो जाएगा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.