देवरिया, अप्रैल 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की समन्वित विकास कार्यक्रम योजना के तहत मिट्टी के बर्तन, खिलौने एवं मूर्तियां बनाकर जीविकोपार्जन करने वाले कुम्हारों और पारंपरिक कारीगरों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद को 45 विद्युत चालित चाक मशीनों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस योजना के लिए लाभार्थी की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा प्रत्येक परिवार से केवल एक व्यक्ति ही आवेदन कर सकता है। जिन परिवारों को पूर्व में किसी सरकारी योजना के तहत चाक का लाभ मिल चुका है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। यह भी पढ़ें- 25 बिजली चाक और 4 पगमिल मशीनों का मिलेगा लाभ इसके अतिरिक्त जनपद को 2 पगमिल म...