महोबा, मई 6 -- महोबा, संवाददाता। मुफ्त में शराब न पिलाने पर दबंगों ने युवक के साथ मारपीट की शिकायत करने पर आगबबूला दबंगों ने अपने साथियों के साथ मारपीट की पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बनियातला गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि 28 अप्रैल को बृजेंद्र ठाकुर और रमाकांत तिवारी ने शराब की मांग की। मना करने पर दबंगों के द्वारा गाली गलौच कर मारपीट की गई। जिसकी शिकायत दबंग के परिजनों से की गई तो दबंगों के द्वारा घर आकर मारपीट की गई। शिकायत डायल 112 पर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। दबंगों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि दबंग गांव में शराब की ब्रिकी कर रहे है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बृजेंद्र ठाकुर, रमाकांत तिवारी, विजय ठाकुर, ...