मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गोला बांध रोड स्थित महावीर स्थान मोहल्ले में गरीबों के गैस का चूल्हा ठंडा पड़ गया है। रविवार शाम साढ़े चार बजे एक कमरे के आवास के बाहर सीढ़ी के नीचे 64 वर्षीय पारो देवी कोयले के चूल्हे पर चाय बनाते मिलीं। गरीबी के चलते चावल-दाल वाले पतीले में चाय बनाने की विवशता। बीते फरवरी में वार्ड पार्षद पूनम देवी के हाथों पारो को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर मिला था। सिलेंडर खत्म होने के बाद अब गैस मिलना मुहाल हो गया है। ऐसे में कोयले के चूल्हे का सहारा है। पारो देवी के मुताबिक रसोई गैस के लिए नंबर नहीं लग रहा है। गैस के लिए जमा पैसे से चूल्हा और कोयला खरीदा है। गैस की कीमत बढ़ गई है। ऐसे में जरूरी रकम का इंतजाम करना भी आसान नहीं है।पिछले माह उज्जवला योजना से सिलेंडर पाने वाली रूबी देवी ने ...